Thursday, August 26, 2010

तास के तीन इक्के, बहुत याद आते है वो दिन

ये कहानी तीन मित्रो की है जो जेब मे कागज के पेपर भर के जुआ खलेने जाते थे और हमेशा जीत के आते थे.
बात उन दिनों की है जब ये तीन एक ही कछा मे पढ़ा करते थे , और तीनो को जुए की लत लग गयी।
देखा जाए तो इन लोगो का नाम गिनीज़ बुक आफ वर्ल्ड रिकॉर्ड मै आना चाहिए, क्योकि इन्होने पुरे साल भर जुआ खेल कर एक नया इतिहास कायम किया। अक्सर लोग दिवाली पे जुआ खेलते है लकिन ये लोग उनसे भी महान निकले। बस इन लोगो की यही विशेशेता थी की ये लोग पैसे के लिए जुआ नहीं खलेते थे, ये लोग अपने इन्तेर्तैन्मेंट (मौज/मस्ती) के लिए खेला करते थे।
इनका सरदार दरू (बदला हुआ नाम) बहुत ही चतुर था , उसने बाकी लोगो को भी जुआ ख्लेना सिखा दिया।
कई बार पुलिस की मार से बचे ये तीनो।
सुबह उठ के चाय पि और निकल लिए ये और मिलने का स्थान तय किया फिर ये तय होता था की किसको लुटा जाए (मतलब २०-३० रूपए ) इससे जियादा तो किसी के पास होते नहीं थे। इन लोगो का पहला टारगेट होता था "माचु " मुगफली वाला दिन भर मै 0 रुपये की मुगफली बेचता और शाम को ५० रूपये हार जाता (३० रूपये उधार) ।
दूसरा था
कानू इसको लुटने मै मजा नहीं आता था क्युकी ये २-३ रुपये हारने के बाद खेलता नहीं था और अगर १ रुपया हार जाता तो कहता की १०० रुपये हार गया हु।

आप लोग सोच रहे होगे की इसने लुटाने वालो का नाम तो बता दिया लकिन उन जीनिअस लोगो का नाम नहीं बताया तो उन लोगो की नाम थे - दरू ,जग्गू ,रबरू ....
एक दिन ये लोग योजना बना रहे थे कानू को लुटने की, मगर इनके पास एक रूपया भी नहीं था , सोच रहे थे की क्या करे , तभी
दरू के मन मै विचार कौधा की हम लोग पैसे नहीं दिखायेंगे , घुमते हुए ये नीचे वाली रोड मै पहुचे, अच्क्चुल्ली ये रोड बहुत फैमस थी क्युकी उस के नजदीक बालिका इंटर कालेज था ।
इनका शिकार कानू का घर भी वही पे था। ये तीनो टहलते हुए जा रहे थे अचानक रस्ते मै कुछ अखबार के टुकड़े पड़े हुए मिले , बस फिर क्या था वो चंद अखबार के टुकड़े ही इनकी योजना के लिए इतने मददगार साबित होंगे ये सोचा ना था। तीनो ने अपनी पिछली जेब मै अखबार के टुकडो को इस कदर मोड़ के डाला के वो वास्तव मै रुपये लगे।
जैसे हे ये लोग
कानू के घर पहुचे सुरु हो गयी १ रूपये वोट जुए की।
फिर क्या था पहली ही वोट पे इन्होने 1 रूपया जित लिया था , बस अब क्या चाहिए था , १ रुपया मतलब जुए मै जित, फिर धीरे- धीरे
कानू हारते गया , फिर उसको गुस्सा आया जैसा की मैंने उप्पर कहा था की कानू १०-२० रूपये हारने के बाद खेलता नहीं बस बोला की मै १०० रूपये हार गया हु।
ये तीनो भी बड़े सच्चे बन्दे थे , बोले यार
कानू हम यहाँ पे काज के टुकड़े ले की आये थे और उनके बदले असली नोट ले के जा रहे है।
वैसे
कानू भी कई बार जेल जाते जाते बचा था , कई बार पोलिसे की हाथो आते बचा था बेचारा.

साझेदारी की प्रक्रिया भी बड़ी ख़ास थी, ये तीनो मित्र आपस मै साझा करे थे की अगर एक व्यक्ति के पास अच्छे पत्ते आये तो दुसरे को हप्प (गाड्डी) होना पड़ेगा.
और यही एन तीनो के जितने का राज था. बात उस दिन की है जब इनका सरदार दर्पू मौजूद नहीं था, वैसे तो ऐसा सायद ही होता था जब ये तीनो एक साथ ना रहते हो लकिन एक दिन दर्पू कही गया हुआ था. उस समय वहा कुछ महान जुआरि उपसथित हुए.


जग्गू और रबरू दोनों सोच रहे थे की आज तो हमारा सरदार है नहीं तो आज क्या किया जाए, आज तो मोटे आसामी आये है इनको कैसे लुटा जाए, बस दोने ही एस उधेड़बुन मै थे की अचानक जग्गू के मन मै विचार आया और वो बोला चल मेरे साथ आज इनको खुक्कड़ नहीं किया तो मेरा नाम जे पि द ग्रेट नहीं. बस क्या था रबरू इसके साथ चल पड़ा.
भाई वोट सुरु हुई, आप विस्वास नहीं करोगे पहली बार इनको ५ रूपये वोट खलनी पड़ी.
ये जग्गू कई दिनों से पत्ते मिलाने की कला सीख रहा था, पत्ते की बाट सुरु हुई , जग्गू ने पत्ते बाटे , रबरू को इस बात की जरा भी भनक नहीं थी की जग्गू ने पत्ते लगा बना के लगा दिए है. अब क्या था सबकी चाले आनी सुरु हो गई , जग्गू ने रबरू का १ पत्ता उठा लुया और बोला जरा अपने २ पत्ते देख और बता तुझे क्या चाहिये , रबरू ने देखा तो २ इक्के थे उसने सोचा की यार अब क्या बनेगा चलो गाड्डी कर दो. तभी जग्गू ने ताश का तीसरा इक्का दिखाया तो रबरू खुशी से उचल पड़ा (अपने मन मै क्युकी दुसरो को ये दर्शाना अपने लिए पैसा बटोरने का रास्ता बंद करने के समान था) और बोला एक चाल मेरी भी.
देखते ही देखते २०० रूपये तक की चाल आ गयी, अब जैसे की रबरू के पास और पैसे तो थे ही नहीं तो क्या कर मजबूरन शो करने के लिए बोलना ही पड़ा, रबरू और जग्गू तास के तीन इक्को पे चप्पल मारते हुए (३ इक्के आने के बावजूद शो करवाना इक्को के बदनामी) बोले शो करो.
अब्ब अगर आप थोड़े बहुत भी तास जानते है तो पता ही होगा की जीत किसकी हुई. बस जैसा मैंने पहले भी कहा की जुए मै इनसे जियादा इमानदार और कोई नहीं इन्होने उनको बता दिया की यार हमने पत्ते लगाये थे , सायद ही कोई ऐसा करे.
to be continued...................!!



1 comment:

  1. दरू माने दर्पण :)
    रबरू माने रविन्द्र
    बाकी के नाम बताना अनुचित होगा.

    ReplyDelete